www.hamarivani.com

गुरुवार, 15 जुलाई 2010

जातिवाद कहाँ समाप्त हुआ



हमारे बहुत से कलमघिस्सू और कथित राजनेता और समाजसेवी अक्सर चिल्लाते हैं कि देश से जातिवाद समाप्तहो गया है उन लोगों की आँखें उत्तर प्रदेश में मिड डे मील के मामले से खुल जानी चाहिए सरकारी आदेशानुसार जिस स्कूल में २५ से ५० तक बच्चे होंगे वहां खाना बनाने की जिम्मेदारी दलित महिला की होगी दलित के हाथ का बना हुआ खाना खाने के खिलाफ सवर्ण लोग खुलकर मैदान में गए हैं और तो और इस मुहिम में टीचर भी शामिल बताये जाते हैं जब हम अपने बच्चों को ही जातिवाद का पाठ सिखा रहे हैं तो जातिविहीन समाज की परिकल्पना कैसे की जा सकती है इस सत्य को मानना होगा की देश में जातिवाद की जड़ें काफी गहरी हैं और उसे केवल सरकारी आदेश से नहीं बदला जा सकता समाज भी बदलने को तैयार नहीं है जब हमारे खून में ही जातिवाद कूट कूटकर भरा हुआ है तो उसे कैसे दूर किया जा सकता है. क्या इस बवाल से दलितों में यह पीड़ा नहीं होगी कि आज़ादी के कई दशक के बाद भी हमसे नफरत की जा रही है इस मामले तो यदि जल्दी हल नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम निकल सकते हैं हमारा सामाजिक ढांचा लड़खड़ा सकता है

2 टिप्‍पणियां:

  1. yah mamalaa kabhee hal nahee ho sakata. kya ham jab kisi ghabe ya hotal men khana kha rahe hote hain to bagal vale se puchhate hain ki vah kis jati kaa hai? ho sakata hai vah dalit ho, musalman ho ya aur bhee kisee jati ka ho. aam taur par kisee ko kisee kee jati se kuchh bhee lena-dena nahee hota hai. lekin jab kisee aagrah ke saath koi yojana laayee jatee hai to uske saath jati kee pahachan apne-aap ho jaati hai. isiliye log bidak jaate hain. mere ghar men to bartan saph karne valee musalmaan hai. mujhe kabhi vah musalmaan nahee lagati, vah garib lagatee hai. shiksha ne itana to logo ko udaar bana diya hai ki jati ka naam ab koi nahee leta lefkv ye veta bar-bar yad dilaate hai kyonki unka kaam jatiyon ke bina nahee chalane vala hai.

    जवाब देंहटाएं
  2. जब तक मायावती जैसे लोग दलितो का राग अलापती रहेंगी..जब तक कांग्रेस मुस्लिम वोट को तवज्जो देती रहेगी जब तक कानून में आरक्षण मुद्दे उठते रहेंगे...तब तक जातिवाद कैसे खत्म हो सकता है ? जब जड़े ही बीमार हैं तो उसके फलो की कैसी उम्मीद ?

    ज्वलंत लेख.

    जवाब देंहटाएं