वर्तमान समय मूल्यों के पतन का है। ऐसे समय में रचनाकारों का दायित्व बन जाता है कि वे अपने युगधर्म का निर्वाह करें। यह ब्लॉग रचनाधर्मिता को समर्पित है। मेरा मानना है- युग बदलेगा आज युवा ही भारत देश महान का। कालचक्र की इस यात्रा में आज समय बलिदान का।
सोमवार, 31 मई 2010
वरिष्ठ कवि निखिल सन्यासी का सम्मान
आगरा स्थित नागरी प्रचारिणी सभा के शताव्दी वर्ष में वरिष्ठ कवि निखिल सन्यासी का सम्मान किया गया। सांसद डाक्टर राम शंकर कठेरिया, विख्यात कवि सोम ठाकुर, पूर्व सांसद व कवि प्रो ओमपाल सिंह निडर ने उन्हें शाल पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेट कर उनका सम्मान किया। अध्यक्षता की सरोज गोरिहर ने। इस अवसर पर कवि गोष्ठी हुई जिसमें डाक्टर राज कुमार रंजन, डाक्टर महाराज सिंह परिहार, कैप्टेन व्यास चतुर्वेदी, डाक्टर त्रिमोहन तरल, राज बहादुर राज, शहीद नदीम, प्रताप दीक्षित, राजेंद्र मिलन, रामेन्द्र त्रिपाठी आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। सञ्चालन व संयोजन किया मशहूर गीतकार शिव सागर शर्मा ने। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार तथा बात बेबात के ब्लोगेर डाक्टर सुभाष राय, अशोक सक्सेना आदि भी मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
आईये, मन की शांति का उपाय धारण करें!
जवाब देंहटाएंआचार्य जी